छत्तीसगढ़

भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया

Shantanu Roy
28 Nov 2022 8:58 AM GMT
भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया
x
छग
रायपुर। भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस के पहुंचने पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा नेता रेप के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चैलेंज कर रहे थे। अब पुलिस आई है, तो हाय तौबा क्यों मचा रहे हैं।
झारखंड के सीएम से दोस्ती की वजह से भाजपा प्रत्याशी पर दुर्भावनापूर्ण केस दर्ज करने के आरोप पर सीएम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। किसी के दोस्त के रहने से कोई गिरफ्तारी नहीं हो जाती। 15 साल की नाबालिग के साथ जो रेप किया गया था, उस मामले में ये केस दर्ज हुआ है, किसी के दोस्त रहने पर क्या किसी की गिरफ्तारी हो जायेगी। कानून अपना काम करता है।
उन्होंने भाजपा बलात्कारी के साथ खड़ी है। रेप के आरोपी के साथ भाजपा खड़ी है, जो नैतिकता के खिलाफ है। भाजपा बहुत नैतिकता की बात करती थी, लेकिन क्या कोई पार्टी इस तरह से रेप के आरपी के साथ खड़ी होती है। अगर गलती हुई थी तो भाजपा को इस बात को स्वीकार करना चाहिये, लेकिन उलटे वो रेप के आरोपी नेता को बचाने का प्रयास कर रही है।
Next Story