छत्तीसगढ़

तीजा पोरा तिहार में सपरिवार पहुंचे सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
14 Sept 2023 12:19 PM IST
तीजा पोरा तिहार में सपरिवार पहुंचे सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार में सपरिवार शामिल होने पहुंचे है। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकारा और तीजा-पोरा तिहार की बधाई दी. पोरा तिहार के विशेष अवसर पर किसानों के महत्वपूर्ण औजार हल और नांदी बैला की पूजा की। किसानों सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना की.

ठेठ पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री निवास के प्रांगण को सजाया जा रहा है। यहां का पूरा माहौल उत्सव के अनुरूप रंग- बिरंगा और हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाता हुआ नजर आ रहा है। साज-सज्जा में नंदी बैल के मॉडल इस प्रांगण में जगह- जगह सजे नजर आ रहे हैं, जो समृद्धि और खुशहाली का एहसास दिला रहे हैं।

सूपा और टोकनी पर रंगों की खूबसूरत कारीगरी के साथ इन्हें जगह-जगह बेहद निराले अंदाज में सजाया गया है। रंग-बिरंगे तोरण और पारंपरिक कलाकारी, उत्सव की थीम के अनुरूप यहां की खूबसूरती को बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री निवास का माहौल ठेठ छत्तीसगढ़िया तीजा- पोरा वाला दिखाई पड़ रहा है।

Next Story