छत्तीसगढ़

सरपंच के घर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, उनके दिवंगत पुत्र को दी श्रद्धांजलि

Nil dhankar
18 Sept 2022 1:09 PM IST
सरपंच के घर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, उनके दिवंगत पुत्र को दी श्रद्धांजलि
x

बालोद। बेलौदी में देवी मां के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम की सरपंच कांतिबाई सारथी के घर पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र स्व. भूपेंद्र सारथी (ईशु) के चित्र पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत की पत्नी शिल्पा को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मृतक भूपेन्द्र की कमी तो पूरी नही हो सकती। अब मासूम कान्हा की परवरिश अच्छे से करनी होगी। उन्होंने शिल्पा के सिर पर हाथ रखकर$ दुखी न होने का अनुरोध किया। स्व. भूपेन्द्र की मृत्यु एक सप्ताह पहले, 12 सितंबर को हो गई थी।





Next Story