छत्तीसगढ़

दुर्ग पहुंचे सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
9 April 2022 12:42 PM IST
दुर्ग पहुंचे सीएम भूपेश बघेल
x

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव में मतदान के लिए अब सिर्फ 2 दिन का वक्त रह गया है। यहां 12 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों ने पूरा जोर इस क्षेत्र में लगा दिया है। कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद मैदान में डंटे हैं। वो पिछले कई दिनों से यहां प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम शनिवार को 2 जगह पर रोड करने वाले हैं। इसके अलावा को एक स्थान पर आमसभा में संबोधित भी करेंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम भूपेश रायपुर से रवाना होकर दुर्ग पहुंचे हैं। यहां वो दुर्ग जिले के रिसामा गांव में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह यहां से राजनांदगांव जिले के कानीमेरा गांव जाएंगे। जहां वे आमसभा को संबोधित करेंगे।


Next Story