छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने भैंसगांव पहुँचकर रूपशिला माता देवगुड़ी मरम्मत कार्य का किया भूमिपूजन

Nil dhankar
26 May 2022 12:44 PM IST
सीएम भूपेश बघेल ने भैंसगांव पहुँचकर रूपशिला माता देवगुड़ी मरम्मत कार्य का किया भूमिपूजन
x

जगलदपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भैंसगांव पहुँच कर रूपशिला माता देवगुड़ी मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने देवगुड़ी में विधि विधान से पूजा अर्चना की क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश के लोगो की खुशहाली कामना की. मुख्यमंत्री ने देवगुड़ी स्थल पर कदम्ब पौधे का रोपण किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने जगदलपुर के प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जिम का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बजरंग बली का पूजन करते हुए उनके छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और नारियल फोड़कर जिम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने जिम के कार्डियो सेक्शन में ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर, एब्डोमिनल रेंज और ट्विस्टर का अवलोकन किया। वेट लिफ्टर सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री के सामने वेट लिफ्टिंग स्नैच का प्रदर्शन किया।


Next Story