छत्तीसगढ़

AICC मुख्यालय पहुंचे सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
16 Oct 2021 11:15 AM IST
AICC मुख्यालय पहुंचे सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने AICC मुख्यालय दिल्ली पहुंचे है। बता दें कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग शुरू हो गई है. मीटिंग में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं. इसके अलावा जी-23 के नेता आनंद शर्मा भी बैठक में मौजूद हैं. इस बैठक में कांग्रेस में संगठन चुनाव, नए अध्यक्ष पद की तलाश पर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा लखीमपुर, महंगाई, किसान आंदोलन पर भी कांग्रेस चर्चा कर सकती है.

कांग्रेस CWC की बैठक में 57 नेताओं को न्यौता दिया गया था. इसमें से 5 नेता मीटिंग में शामिल नहीं हैं. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह बीमार हैं जबकि दिग्विजय सिंह मीटिंग में शामिल नहीं हुए हैं.


Next Story