छत्तीसगढ़
रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें किया नमन
Rounak Dey
23 Jun 2022 8:45 PM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून पर उन्हें नमन किया है। भूपेश बघेल नेे कहा है कि रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इबारत लिखी। रानी दुर्गावती ने किसी के आगे घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उनका साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
Next Story





