
फाइल फोटो
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल कल सुबह 9 बजे यूपी दौरे पर रवाना होंगे. जानकारी के मुताबिक भूपेश बघेल सुबह 10:30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे. सीएम वहां के एक होटल में रुकेंगे.
सीएम भूपेश बघेल का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह एक किशोर के साथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में किशोर सीएम की तारीफ करता दिखाई दे रहा है. बता दें कि वीडियो में दिखाई दे रहा किशोर सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है. वीडियो में किशोर सीएम बघेल से कहता है कि काका आप वीडियो से ज्यादा रियल लाइफ में स्मार्ट दिखते हो. किशोर की इस बात पर सीएम भूपेश बघेल और वहां मौजूद लोग ठहाका लगाकर खूब हंसते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
वाह कका
— Gyanendra Tiwari (ABP News) (@gyanendrat1) October 24, 2021
सीएम भूपेश बघेल का ये अंदाज देखिए।
कल से वायरल हैं। pic.twitter.com/FIFs0sNLwj
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





