छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल 10 अप्रैल को कर्नाटक दौरे पर

Nil dhankar
7 April 2023 12:16 PM IST
सीएम भूपेश बघेल 10 अप्रैल को कर्नाटक दौरे पर
x

रायपुर। कर्नाटक विस चुनाव की तैयारियां इन दिनों जोरो से चल रही है। पक्ष और विपक्ष लगातार रैलियां कर रहे है। जनता को लुभाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तरह-तरह के प्रयास कर रहे है। कांग्रेस ने भी कर्नाटक विस चुनाव के लिए कमर कस ली है।प्रियंका गांधी जल्द ही कर्नाटक में चुनावी सभा को संबोधित करने जाएंगी।

इस सभा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश 10 अप्रैल को कर्नाटक रवाना होंगे। भूपेश अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मिलकर चुनाव में कांग्रेस का प्रचार प्रसार करेंगे। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

Next Story