छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर, शाम को होंगे रवाना

Nilmani Pal
12 April 2023 6:11 AM GMT
सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर, शाम को होंगे रवाना
x

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली जा रहे। वे शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। और रात्रि विश्राम के बाद कल 13 को प्रियंका गांधी के साथ सीधे जगदलपुर लौटने की जानकारी है। जगदलपुर में कल भरोसे का महिला सम्मेलन हैं। सी एम कल 129 करोड़ के कार्यो या लोकार्पण भी करेंगे।


मुख्यमंत्री बस्तर को देंगे 129 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यानी 13 अप्रैल को बस्तर जिले में प्रवास के दौरान लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल चित्रकोट जलप्रपात में लाईट एवं साउण्ड शो का भी भूमिपूजन करेंगे। लाईट एवं साउण्ड शो के लिए 9 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री जिन नए 15 कार्यो का लोकार्पण करेंगे इनमें मुख्य रूप से बस्तर जिले विभिन्न स्थानों पर 61 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से 12 नए सड़कों तथा बामनपारा से रंधारीरासपारा मेें स्लेब कलवर्ट और जिला मुख्यालय के समीप धान खरीदी केन्द्र सरगीपाल और सोनारपाल में 26 लाख रूपए की लागत से 500 मैट्रिक क्षमता के गोदाम सह चबुतरा शामिल है।

Next Story