छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने बागबाहरा के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में पूजा अर्चना की

Nilmani Pal
14 Dec 2022 12:19 PM GMT
सीएम भूपेश बघेल ने बागबाहरा के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में पूजा अर्चना की
x

खल्लारी। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बागबाहरा के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में माता के दर्शन के लिए पहुंचे है। यहां उन्होंने माता चंडी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भेंट-मुलाकात के दौरान दिव्यांग काशीराम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष मदद की गुहार लगाई, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने काशीराम के इलाज के लिए 2 लाख रुपए की स्वीकृति दी।

बड़ी घोषणाएं -

1. ग्राम एम. के. बाहरा में हाईस्कूल खोली जायेगी।

2. ग्राम मुनगासेर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोली जायेगी।

3. कमरौद से चरौदा मार्ग एवं पुल-पुलिया निर्माण करवाया जायेगा।

4. खोपली से सोनापुटी मार्ग एवं पुल-पुलिया निर्माण करवाया जायेगा।

5. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा को 30 बिस्तर से 50 बिस्तर में उन्नयन।

6. आई.टी.आई. बागबाहरा में 02 नये ट्रेड-इलेक्ट्रिशियन व फिटर की स्वीकृति।

7. चण्डी मंदिर बागबाहरा और खल्लारी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा ।

8. ग्राम कुलिया में विद्युत सब-स्टेशन की स्वीकृति दी जायेगी।

Next Story