छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश बघेल ने बेलौदी स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की
Nilmani Pal
18 Sept 2022 12:41 PM IST

x
रायपुर। भेंट- मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर से आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी (हल्दी) पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बाज़ार चौक पहुंचकर ग्रामीणों की आस्था का केन्द्र शीतला मन्दिर एवं दुर्गा मंदिर पहुंचकर प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रगति के लिए पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह शीतला मंदिर 70-75 साल प्राचीन है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारी को पूजा के उपरांत पीत वस्त्र भेंट किये।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





