सीएम भूपेश बघेल ने सिटी ग्राउण्ड फुटबाल मैदान में चल रहे विकास कार्यों का किया अवलोकन

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के फुटबाल मैदान सिटी ग्राउंड में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने 36 क्वाटर्स रिडेवलेपमेंट के तहत 138 आवासों के निर्माण की आधारशिला रखी। जर्जर हो चुके 36 क्वार्टर्स को ध्वस्त कर हाउसिंग बोर्ड द्वारा यहां भव्य बहुमंजिला इमारत बनायी जाएंगी। जिसमें भूतल के अलावा 6 मंजिल का निर्माण किया जाएगा। इसमें 48 आवास 3 बेडरुम, हाल, किचन युक्त तथा 90 आवास 2 बेडरुम, हाल, किचन वाले होंगे। इनमें आधे आवास शासकीय कर्मचारियों को आबंटित किए जाएंगे तथा आधे आवास निजी तौर पर विक्रय के लिए उपलब्ध होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





