छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने ग्राम बोरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से भेंट की

Nilmani Pal
27 Dec 2022 8:33 AM GMT
सीएम भूपेश बघेल ने ग्राम बोरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से भेंट की
x

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बोरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से भेंट की, इस अवसर पर बच्चों ने मुख्यमंत्री को उनका स्केच भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस साल एक करोड़ 10 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य है। 4 साल में धान खरीदी कितनी ज्यादा बढ़ गई। धान का रकबा 7 लाख बढ़ गया। लोग खेती में वापस आ गए। मुख्यमंत्री ने आगे कहते हुए पूछा कि इससे क्या फर्क पड़ा...

इस पर चंद्रिका वर्मा ने बताया कि उनकी 100 एकड़ जमीन है। 28 लाख कर्ज माफ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रिका जी इतना आंकड़ा तो मैंने पहली बार किसी भेंट-मुलाकात में सुना। चंद्रिका ने बताया कि 2500 कट्टा धान बेच चुका हूं। 2 दिन में पैसा आ गया। देवदत्त पटेल ने कहा कि उनका 60 हजार का कर्ज माफ हो गया है। अभी धान नही बेचा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किश्त मिल गई है। इन पैसे से उससे पिकअप ले लिया हूं। डाउन पेमेंट के समय किश्त आ जाती है।

पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब कर्ज देने में बैंक आनाकानी नहीं करते। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक वालों को पता है कि किसान के पास पैसा है। देवदत्त ने बताया कि पहले 2 बजे रात को लाइन लगते थे, अब तो ऑनलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध हो गई है, कोई टेंशन नही है।

Next Story