छत्तीसगढ़

दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के पुत्र-पुत्री से मिले सीएम भूपेश बघेल, कही ये बात

jantaserishta.com
1 Jan 2022 8:57 PM IST
दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के पुत्र-पुत्री से मिले सीएम भूपेश बघेल, कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़ के स्व. विधायक देवव्रत सिंह के पुत्र-पुत्री से सौजन्य भेंट कर उन्हें संबल प्रदान करते हुए कहा कि यद्यपि जीवन में पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता परंतु एक अभिभावक के रूप में वह हमेशा उनके हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ज्ञात हो की स्व देवव्रत सिंह की संपत्ति को लेकर रहे विवाद को लेकर प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है, खैरागढ़ स्थित कमल विलास पैलेस के 9 कमरों को सील किया गया है. राज परिवार में बढ़ते संपत्ति विवाद को रखते हुए प्रशासन ने कमल विलास पैलेस में ताला लगाने का फैसला लिया है. इससे पहले उदयपुर स्थित महल को विवादों के चलते सील किया गया था.

ज्ञात हो कि स्व देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह और देवव्रत सिंह के पुत्र आर्यव्रत सिंह एवं पुत्री शताक्षी सिंह के बीच चल रहे विवाद को लेकर गत 30 दिसंबर को उदयपुर स्थित महल को खोलने की कवायद की गई थी. देर रात विवादों के बीच आक्रोशित ग्रामिणों ने पुलिस और गाड़ी में पथराव कर दिया था.
जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा फैसला लेते हुए उदयपुर के महल को 30 दिसम्बर को ही सील कर दिया था. संपत्ति विवाद को देखते हुए आज खैरागढ़ स्थित कमल पैलेस के 9 कमरों को भी सील किया गया. बता दे कि जो कमरे सील किये गए हैं उसमें राजघराने की अमूल्य वस्तुए है. इस संबंध में तहसीलदार प्रीतम साहू का कहना है कि अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जो निर्देश दिया गया था उसका पालन करते हुए कमल पैलेस को सील किया गया है.
कमल पैलेस सील करने की संबंध में स्व देवव्रत सिंह की छोटी बहन आकांक्षा सिंह कहा है कि मैं भी संपत्ति की हकदार हूं. मुझे किसी भी प्रकार का कोई नोटिस नहीं दिया गया है और कमल पैलेस को सील किया गया है. संपत्ति पर मेरा भी 25% का हिस्सेदारी है, मैंने इस पर आपत्ति लगाई है क्योंकि मेरी भी खेती किसानी है. मेन गेट पर ताला लगाने मैंने मना किया है और एक कमरा जिस पर मैं रह सकूं उसे सील ना करने कहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story