छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश बघेल जा सकते हैं दिल्ली, छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राहुल गांधी से होगी चर्चा
Nil dhankar
23 Sept 2021 5:05 PM IST

x
राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर शेड्यूल फाइनल किया जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं का दिल्ली दौरा खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली जाने वाले हैं. अक्टूबर के पहले हफ्ते में सीएम बघेल दिल्ली जा सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उनकी राहुल गांधी से मुलाकात होगी. मुलाकात में राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर चर्चा हो सकती है. कैबिनेट मंत्री रवींद्र चौबे ने यह जानकारी दी है. इससे पहले 20 सितंबर की सुबह अचानक टीएस सिंहदेव दिल्ली रवाना हो गए थे. हालांकि, मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अपनी बहन के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं. यह कोई राजनीतिक दौरा नहीं है.
Next Story





