![सीएम भूपेश बघेल ने ग्राम बडांजी में की कई घोषणाएं सीएम भूपेश बघेल ने ग्राम बडांजी में की कई घोषणाएं](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/24/1648939-untitled-109-copy.webp)
दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम बडांजी ब्लॉक लोहंडीगुड़ा में प्रमुख घोषणाएं की गई है, इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बडाँजी में किसान पूरन बघेल के घर भोजन किया। यहां उन्होंने आमट, केऊ- कांदा की चटनी, आम की चटनी, जोन्धरा, मड़िया मिक्स पेज, कोलियरी भाजी, देशी चना और कुंदरू की मिक्स सब्जी, कोदो चावल, दुबराज भात, उड़द दाल, हिरवां (कुल्थी) की दाल और सलाद जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया।
आज के भोजन में केऊ-कांदा की चटनी विशेष है। जिसका उपयोग स्थानीय लोग पीलिया, सरदर्द और पेट से सम्बंधित रोगों के उपचार में करते हैं। भोजन के पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों पूरन बघेल के परिजनों से भेंट की और उन्हें उपहार दिया।
1. बडांजी से कुम्हली तक पक्की सड़क बनवाई जायेगी।
2. बड़ांजी में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
3. बड़ांजी 02 में पंचायत भवन बनवाया जायेगा।
4. पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में कार्य किया जायेगा।
5. शास. उ.मा. विद्यालय कोठियागुडा, बिन्ता तथा अलनार में नया भवन बनाया जायेगा।
6. रान सरगीपाल डोगरीगुडा से दोदरगुडा पख नारचा तक 04 किमी सडक निर्माण करवाया जायेगा।
7. पाराकोट से सोसनपाल तक 04 किमी सडक निर्माण करवाया जायेगा।