छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने की कांकेर में कई घोषणाएं

Nilmani Pal
8 April 2022 11:53 AM GMT
सीएम भूपेश बघेल ने की कांकेर में कई घोषणाएं
x

कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के आमाकड़ा में क्षेत्र के विकास के लिए आज कई घोषणाएं की। इस दौरान बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, विधायक अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी और राज्य योजना आयोग की सदस्य कांति नाग भी उत्सव में मौजूद थीं।

01. कोयलीबेड़ा को तहसील का दर्जा दिया जायेगा और वहां जिला सहकारी बैंक की स्थापना की जायेगी।

02. अंतागढ़ विकासखण्ड के गांवों में 10 गोटुल और 10 देवगुड़ी निर्माण की घोषणा।

03. अंतागढ़ और पखांजूर के काॅलेजों में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू की जायेंगी।

04. कोयलीबेड़ा में बालक छात्रावास, नागरबेड़ा में प्री-मेट्रिक छात्रावास और आमाकड़ा में बालक आश्रम शुरू किया जायेगा।

05. कलेपरस हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन किया जायेगा।

06. बस्तर में स्थापित 'बादल' की तरह कांकेर जिले में भी डांस, आर्ट और लिट्रेचर को बढ़ावा देने संगठन बनाया जायेगा।

07. अंतागढ़ क्षेत्र के 14 युवाओं को कृषि एवं वनोपज के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के अध्ययन के लिए इंडोनेशिया के अध्ययन दौरे पर भेजा जायेगा।


Next Story