छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाएं, सियान मजदूरों को एकमुश्त 10 हजार रूपए दिए जाएंगे

Nilmani Pal
1 May 2022 11:10 AM GMT
सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाएं, सियान मजदूरों को एकमुश्त 10 हजार रूपए दिए जाएंगे
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बड़ी घोषणाएं की है. मुख्यमंत्री श्रमिक सियान योजना में सियान मजदूरों को एकमुश्त 10 हजार रूपए दिए जाएंगे। ई रिक्शा के लिए महिलाओं को 50 हजार की जगह 1 लाख का अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में अभी तक लाभ लेने के लिए बेटियों की उम्र 18 वर्ष 06 माह निर्धारित थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18 वर्ष से 21 वर्ष किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब आदमी ये सोच भी नहीं सकता था कि उसका बच्चा इंग्लिश स्कूल में पढ़ेगा। मांग को देखते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सीटें बढ़ा दी गईं और जून महीने से 50 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी खोलने जा रहे हैं.

CMO का ट्वीट - हर किसी के दिल को छू लेगी ये तस्वीर- इस माटी पुत्र ने अपने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित करने की ठान ली है।जमीन से जुड़े हमारे प्रदेश के मुखिया @bhupeshbaghelका यही सादगी भरा अंदाज उनको ख़ास बनाता है।


Next Story