छत्तीसगढ़
डॉ. चरणदास महंत के राज्यसभा जाने की इच्छा पर सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान
Nil dhankar
15 April 2022 4:15 PM IST

x
रायपुर। खैरागढ़ को जिला बनाने को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। पक्ष और विपक्ष इसे लेकर एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। अब इस मामले पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही खैरागढ़ उपचुनाव का परिणाम आएगा। उसके तुरंत बाद हम खैरागढ़ को जिला डिक्लियर कर देंगे।
दूसरी और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के राज्यसभा जाने की इच्छा पर कहा कि उन्होंने मेरे सामने तो इच्छा जाहिर नहीं की है। मीडिया के माध्यम से मुझे पता चला है। अब इस मामले में निर्णय पार्टी हाईकमान को तय करना है।
Next Story





