छत्तीसगढ़

5 बड़ी घोषणाएं सीएम भूपेश बघेल ने की बीजापुर में

Nil dhankar
18 Sept 2023 3:14 PM IST
5 बड़ी घोषणाएं सीएम भूपेश बघेल ने की बीजापुर में
x

बीजापुर। बीजापुर में मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है. कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम ने कहा कि सभी ढोल बजाकर नाचते गाते आ रहे थे। कितना उत्साह का क्षण है। आज बीजापुर जिले में बहुत सारे कार्यों का लोकार्पण हुआ। लगभग 557 करोड़ के 252 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। आप सभी को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं। 5 साल पहले जब यहां मुझे बुलाया जाता था तो सड़क मार्ग से आते थे, कार्यक्रम में भाषण देते हुए धीरे से कोई कहता था भैया ! जल्दी खत्म करो वापस जाना है। लेकिन आज बीजापुर बदल रहा है। बीजापुर में बदलाव आया है। बीजापुर के लोगों में विश्वास बढ़ा है।

आज स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। बड़ी संख्या में कैंप खुले हैं जो इससे पहले कभी नहीं खुले थे। इतनी सड़कें बनी हैं जो पहले कभी नहीं बने थे। बहुत सारे मोटरसाइकिल खरीदे गए, जो पहले नहीं थे। 1000 से अधिक ट्रैक्टर खरीदे गए हैं, जो पहले नहीं थे।

1-नवीन धान उपार्जन केन्द्र चेरपाल, वरदली, संकनपल्ली और पापनपाल में खोलने की घोषणा।

2-नवीन प्राथमिक शाला मादेपुर और जारपल्ली

3-जिला अस्पताल बीजापुर का नामकरण महादेव राणा शासकीय जिला चिकित्सालय बीजापुर।

4- बीजापुर जिले के आवापल्ली स्थित उसूर चौक को "नागुल दोरला चौक" के नाम से नामकरण।

5-नवीन शासकीय आदर्श महाविद्यालय जावंगा (गीदम) का नामकरण "वीरांगना मासक देवी नाग शासकीय आदर्श महाविद्यालय जावंगा (गीदम) किया जाएगा।

Next Story