छत्तीसगढ़

ग्राम खिसोरा के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
11 Jan 2023 12:06 PM IST
ग्राम खिसोरा के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल
x

धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से धमतरी जिले के ग्राम खिसोरा के लिए रवाना हुए. बता दें कि मुख्यमंत्री आज सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा और ग्राम बेलरगांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। सिहावा में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलो से मुलाकात करेंगे।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। भेंट-मुलाकात अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री बघेल ने 4 मई से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों से की थी। इसके पश्चात बस्तर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित अब तक लगभग 60 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उससे जनता से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता की मांग पर क्षेत्रों के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए करोड़ रूपए की सौगात दे रहे हैं।

Next Story