छत्तीसगढ़

ग्राम कठिया रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
28 Dec 2022 12:46 PM IST
ग्राम कठिया रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल
x

बेमेतरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया (रांका) के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री आज बेमेतरा विधानसभा के ग्राम कठिया (रांका) और ग्राम देवरबीजा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। बेमेतरा में विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। भेंट-मुलाकात अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री बघेल ने 4 मई से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों से की थी। इसके पश्चात बस्तर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित अब तक 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उससे जनता से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता की मांग पर क्षेत्रों के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए करोड़ रूपए की सौगात दे रहे हैं।

Next Story