छत्तीसगढ़

ग्राम घुमका के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
15 Nov 2022 12:19 PM IST
ग्राम घुमका के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से राजनांदगांव जिले के ग्राम घुमका के लिए रवाना हुए. दरअसल मुख्यमंत्री आज डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम घुमका और ग्राम बेलगांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। डोंगरगढ़ में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

फिर दोपहर 2.05 बजे ग्राम घुमका से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम बेलगांव के माड़ीतराई गौठान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का ग्राम बेलगांव में दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम बेलगांव से शाम 4.35 बजे प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Next Story