छत्तीसगढ़

ग्राम बोरी के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
27 Dec 2022 12:51 PM IST
ग्राम बोरी के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से दुर्ग जिले के ग्राम बोरी के लिए रवाना हुए. बता दें कि मुख्यमंत्री आज साजा विधानसभा के ग्राम बोरी और ग्राम ठेलका में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। साजा में विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। भेंट-मुलाकात अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री बघेल ने 4 मई से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों से की थी। इसके पश्चात बस्तर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित अब तक 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उससे जनता से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता की मांग पर क्षेत्रों के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए करोड़ रूपए की सौगात दे रहे हैं।


Next Story