छत्तीसगढ़

जशपुर के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
11 Jun 2022 12:13 PM IST
जशपुर के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल
x

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस लाइन हेलीपैड से सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना हुए. बता दें कि मुख्यमंत्री आज कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बटईकेला और पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बागबहार में आम जनता से भेंट मुलाकात करने के बाद पत्थलगांव पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री पत्थलगांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम पत्थलगांव में करेंगे और इस दौरान वे विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

Next Story