छत्तीसगढ़

चुनाव प्रचार पर रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
6 April 2022 6:47 AM GMT
चुनाव प्रचार पर रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी दौरे के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल आज खैरागढ़ विधानसभा में आयोजित चुनावी आम सभाओं को संबोधित करेंगे।

दरअसल खैरागढ़ उपचुनाव में महज 5 दिन रह गए हैं। वहीं 24 घंटे पहले प्रचार पर रोक लग जाने के कारण चार दिनों में कांग्रेस और BJP ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खैरागढ़ में कांग्रेस की ओर से जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद मोर्चा संभाल रखा है, वहीं BJP केंद्रीय नेताओं की फौज उतारने की तैयारी में है। 12 अप्रैल को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. मतों की गिनती 16 अप्रैल को की जाएगी.

Next Story