छत्तीसगढ़

AICC मुख्यालय के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल

Rounak Dey
25 Aug 2021 11:50 AM IST
AICC मुख्यालय के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल
x

दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन से AICC मुख्यालय के लिए रवाना हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक वहां कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाक़ात। बता दें कि कल कांग्रेस हाईकमान ने साफ संकेत दे दिया है कि छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच सत्ता की कमान को लेकर चल रही अंदरूनी रस्साकशी में हस्तक्षेप करते हुए पार्टी हाईकमान ने दोनों नेताओं को आपसी मतभेद दूर करने को कहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल और सिंहदेव की हुई लंबी बैठक में सूबे के दोनों दिग्गजों के आपसी खींचतान पर लंबी चर्चा हुई।

दरअसल पिछले महीने विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले विधायक बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया था। इन आरोपों से सिंहदेव इतने दुखी हुए थे कि उन्होंने आरोपों के संबंध में सरकार की ओर से सफाई आए बिना विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया था। बाद में बृहस्पत सिंह ने आरोपों के लिए सदन में माफी मांगी। सरकार की ओर से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- सिंहदेव पर लगाए गए आरोप निराधार थे। उसके बाद ही सिंहदेव वापस लौटे। उसके बाद सिंहदेव दिल्ली जाकर अपनी बात रख आए थे। इसके बाद ही राहुल गांधी ने दोनों नेताओं को बुलाकर आमने-सामने बात करने का फैसला किया।


Next Story