छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने "छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग" की नई वेबसाइट लांच की

Nil dhankar
17 Jun 2022 3:08 PM IST
सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग  की नई वेबसाइट लांच की
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में आयोजित "छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग" के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। दरअसल "बच्चों का नशे की आदत से बचाव , चुनौतियां व समाधान" विषय पर कार्यशाला हो रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोग की नई वेबसाइट लांच की एवं मोबाइल, नशे से बचाव के ब्रोशर का विमोचन किया। कार्यक्रम में उन्होंने विशिष्ट प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

Next Story