छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल ने ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का किया शुभारंभ

Nil dhankar
13 April 2023 3:24 PM IST
CM भूपेश बघेल ने ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का किया शुभारंभ
x

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का किया शुभारंभ। विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी की उपस्थिति में बस्तर संभाग की 1840 ग्राम पंचायतों को 5-5 हजार रूपए की अनुदान राशि जारी की गई। प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रति वर्ष दो किश्तों में 10 हजार रूपए की राशि मिलेगी। योजना के तहत आदिवासी पर्व एवं त्यौहारों के गरिमामय आयोजन के लिए राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को अनुदान राशि दी जाएगी। प्रदेश के समस्त अनुसूचित क्षेत्रों में योजना लागू हुई.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि बस्तर के बाहर के लोग यहां आने से डरते थे। नक्सलियों की दहशत से कोई छत्तीसगढ़ नहीं आता था। हमारे घर वालों की नींद हराम रहती थी, जब तक हम घर नहीं लौटते थे, वो चिंतित रहते थे। नक्सली और पुलिस दोनों की गोलियां चलती थी, लेकिन सीना हमारे निर्दोष आदिवासियों का छलनी होता था।



Next Story