छत्तीसगढ़

AICC दफ्तर में सीएम भूपेश बघेल ले रहे बैठक, कई कांग्रेस नेता शामिल

Nil dhankar
24 July 2022 12:47 PM IST
AICC दफ्तर में सीएम भूपेश बघेल ले रहे बैठक, कई कांग्रेस नेता शामिल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के नेताओ के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक कर रहे हे। मुख्यमंत्री बघेल को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सीनियर अब्ज़र्वर नियुक्त किया है। बैठक में राजीव शुक्ला, सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल बीजेपी नेता और हिमाचल प्रदेश परिवार एवं बाल कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष इंदु वर्मा ने पार्टी का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. इंदु वर्मा ने दिल्ली में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली. इंदु वर्मा तीन बार विधायक रहे राकेश वर्मा की पत्नी हैं. बता दें कि इंदु वर्मा की शिमला जिले की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली ठियोग सीट पर काफी अच्छी पकड़ है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story