छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने गौठान में संचालित तेल पेराई यूनिट का किया अवलोकन

Nil dhankar
27 Jun 2022 1:18 PM IST
सीएम भूपेश बघेल ने गौठान में संचालित तेल पेराई यूनिट का किया अवलोकन
x

जशपुर। मुख्यमंत्री के बालाछापर गौठान पहुंचने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर, आरती उतारकर और सूत की माला पहनाकर परंपरागत तरीके से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बालाछापर गौठान में बकरी पालन और मुर्गी पालन गतिविधियों का जायजा लिया। स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा यहां कड़कनाथ नस्ल और देशी नस्ल की मुर्गा-मुर्गी का पालन किया जा रहा है।

साथ ही तेल पेराई यूनिट का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से तिलहन फसलों से तेल निकालने और उनकी बिक्री के बारे में जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने अपने हाथों से तेल पराई मशीन से तैयार तेल मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस मौके पर सहेली स्व- सहायता समूह की महिला मीरा देवी ने बताया कि मुर्गीपालन से उन्हे अब तक 30 हजार से अधिक की आमदनी हुई है। मुख्यमंत्री ने यहां 800 हेक्टेयर में निर्मित स्व- सहायता समूह के उद्यान का अवलोकन भी किया।


Next Story