सीएम भूपेश बघेल ने 4.83 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित शासकीय कार्यों का किया लोकार्पण, कही ये बात

युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास, नियुक्तियों के द्वार खुले: श्री भूपेश बघेल
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर से बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की बेहतरीन अधोसरंचनाएं तैयार की जा रही हैं। जहां जरूरत है वहां पर नये महाविद्यालय आरंभ किये गए हैं और यहां सुविधाओं में भी काफी इजाफा हुआ है। युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी सरकार ने खोले हैं। अभी विद्युत कंपनी, असिस्टेंट प्रोफेसर, पटवारी, पुलिस आदि की नियुक्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गोधन न्याय योजना, सुराजी ग्राम योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से अतिरिक्त आय का द्वार खुला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात दुर्ग जिले के अहिवारा क्षेत्र के बानबरद गांव में शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय के लोकार्पण के अवसर पर कही। वर्ष 1985 से प्रारंभ हुए इस महाविद्यालय के लिए नया भवन 4 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण भी किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





