छत्तीसगढ़

ग्रामीण कृषक के घर सीएम भूपेश बघेल ने किया भोजन

Nil dhankar
5 Jun 2022 4:33 PM IST
ग्रामीण कृषक के घर सीएम भूपेश बघेल ने किया भोजन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोदागांव में ग्रामीण कृषक गिरवर साहू के घर पर उनके साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। घर के द्वार पर छत्तीसगढ़ी परम्परा के अनुसार चौक पुराए पीढ़े पर तिलक लगाकर और शॉल श्रीफल भेंटकर मुख्यमंत्री का परिवारजनों ने स्वागत किया।

भोजन में गुड़ और आम से बना आम गुरामी, करेला भरवा, जिर्रा भाजी दाल, उड़द दाल का बड़ा, रोटी, चावल, दही, भिंडी और टमाटर की चटनी परोसा गया। गिरवर के घर में मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से मुलाकात की और घर की महिलाओं को साड़ी भेंट की, नन्हे होशित को दिया तोहफा। - बालक प्रवीण ने मुख्यमंत्री को मधुरस से बना व्यंजन लोकटी भेंट किया। गिरवर साहू कृषक हैं, जिनके पास 12 एकड़ का खेत है। उनके परिवार में गिरवर के अलावा 05 और सदस्य है, जिसमें पुत्र एवं पुत्र वधु शासकीय सेवा में कार्यरत है तथा पोता-पोती आंगनबाड़ी तथा पहली कक्षा में अध्ययनरत है।


Next Story