छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने ग्रामीण को अपने सामने ही दिलवाया राशन

Nil dhankar
8 May 2022 3:56 PM IST
सीएम भूपेश बघेल ने ग्रामीण को अपने सामने ही दिलवाया राशन
x

सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुमेरपुर में पीडीएस राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान गांव के श्री कौशल प्रसाद साहू को अपने सामने ही राशन दिलवाया। दुकान संचालिका ने जरुरी जानकारियां दर्ज कर और ई-पीओएस मशीन पर उनका थंब इम्प्रेशन लेकर राशन प्रदान किया। पीडीएस के दुकान से श्री साहू ने मात्र 27 रुपए का भुगतान कर 50 किलो चावल, दो किलो चना और दो किलो नमक प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने सुमेरपुर में आंगनबाड़ी के भ्रमण के दौरान बच्चों को पोषण टोकरी भेंट की। उन्होंने बच्चों से आंगनबाड़ी के नियमित खुलने और इसके खुलने व बंद होने के समय के बारे में भी पूछताछ की।

Next Story