छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने हड़तालरत कर्मचारियों को दिया ये आश्वासन

Nilmani Pal
31 Aug 2022 10:31 AM GMT
सीएम भूपेश बघेल ने हड़तालरत कर्मचारियों को दिया ये आश्वासन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने हड़तालरत कर्मचारियों से अपील की है कि लोगों की आवश्यकता से जुड़े काम रुकने से जनता को असुविधा हो रही है, अतः आप सभी कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने यह भी कहा है कि हमारी सरकार कर्मचारी हित हेतु सदैव तत्पर हैं पुरानी पेंशन योजना उसका एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के वित्तीय संसाधनों को देखते हुए हम कर्मचारी हित में निर्णय लेते रहे हैं और आगे भी लेते रहेंगे।

हड़ताल जारी

सरकारी कर्मियों की हड़ताल तोड़वाने की कवायद सरकार ने तेज कर दी है। एक दिन पहले सरकार ने हड़तालियों का वेतन काटने की चेतावनी दी थी। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक नया आदेश जारी किया है। इसमें काम पर लौटने वालों को सुरक्षा के साथ पूरा वेतन देने का आश्वासन दिया गया है। उधर, कर्मचारी मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहने की बात कह रहे हैं।

बता दें कि महंगाई भत्ता (डीए) और गृह भाड़ा (एचआरए) की मांग को लेकर प्रदेश के करीब चार लाख कर्मचारी- अधिकारी नौ दिन (22 अगस्त) से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस बीच जीएडी ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल कई अधिकारी-कर्मचारी काम पर लौटना चाहते हैं। जीएडी ने राज्य के सभी कलेक्टरों और विभाग प्रमुखों को ऐसे कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही एक या दो सितंबर को काम पर लौट आने वालों को पूरा वेतन देने का भी आश्वासन दिया है।

Next Story