छत्तीसगढ़

3 जवानों की शहादत पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुःख

Nil dhankar
25 Feb 2023 12:17 PM IST
3 जवानों की शहादत पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुःख
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के जगरगुंडा के पास नक्सली हमले में 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए, शहीदों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। सीएम बघेल ने इस हमले में घायल जवानों के बेहतर से बेहतर के इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने शहीद जवानों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में एएसआई रामु राम नाग, सहायक आरक्षक कुंजाम जोगा, सैनिक वैंजम भीमा शहीद हुए हैं।

बता दें कि आज सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में DRG के तीन अधिकारी शहीद हो गए। मृतकों में ASI रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं।

Next Story