छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के निधन पर दुःख व्यक्त किया

Admin2
23 Nov 2020 2:39 PM GMT
सीएम भूपेश बघेल ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के निधन पर दुःख व्यक्त किया
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। तरूण गोगोई का आज गौहाटी में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरूण गोगोई के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने असम की जनता की सेवा को अपने जीवन का अंतिम लक्ष्य मान लिया था। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री बघेल ने तरूण गोगोई के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Next Story