छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने एलायस फैक्ट्री हादसे में 3 मजदूरों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया

Nil dhankar
12 Sept 2021 4:56 PM IST
सीएम भूपेश बघेल ने एलायस फैक्ट्री हादसे में 3 मजदूरों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के टेमटेमा में स्काई एलायस फैक्ट्री हादसा में 3 मजदूरों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को हादसे में घायल लोगों के राहत और बचाव के सभी उपाय करने और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है। घायलों को बेहतर इलाज के लिये रायगढ़ अस्पताल भेजा गया है।

Next Story