छत्तीसगढ़

पत्रकार परितोष चक्रवर्ती के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया

Nil dhankar
2 April 2022 10:23 AM IST
पत्रकार परितोष चक्रवर्ती के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार परितोष चक्रवर्ती के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। बघेल ने चक्रवर्ती के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि परितोष_चक्रवर्ती जी ने आजीवन पत्रकारिता और साहित्य की सेवा की। वे अंतिम समय तक सक्रिय रहे, उनका निधन पत्रकारिता और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Next Story