छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना से मृत्यु के मामले में वृद्धि पर चिंता जताई, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को दिए ये निर्देश

jantaserishta.com
20 Jan 2022 9:46 PM IST
सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना से मृत्यु के मामले में वृद्धि पर चिंता जताई, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को दिए ये निर्देश
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में अचानक कोरोना से पीड़ित लोगों की मृत्यु की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई है। कोरोना से आज राज्य में 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को हर डेथ का आडिट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने को भी कहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्यगत स्थिति को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटलाइज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने करोना संक्रमण एवं मृत्यु की स्थिति को देखते हुए राज्य की सभी जिला कलेक्टरों को भी इसे लेकर विशेष सतर्कता बरतने को निर्देश दिए हैं। कलेक्टरों को कोरोना गाइडलाईन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा होम आईसोलेशन वाले मरीजों की स्वास्थ्य की स्थिति पर सतत निगरानी के लिए विशेष प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story