छत्तीसगढ़

दीपावली पर सीएम भूपेश बघेल ने किया वीडियो ट्वीट, प्रदेशवासियों को दी बधाई

Nilmani Pal
24 Oct 2022 1:35 AM GMT
दीपावली पर सीएम भूपेश बघेल ने किया वीडियो ट्वीट, प्रदेशवासियों को दी बधाई
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा - आप सभी प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रोशनी का यह त्यौहार सबके जीवन, घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से भर दे, ऐसी कामना करता हूँ। आइए! हम सब स्नेह का दीपक🪔 जलाएं, जिसका प्रकाश🎇 हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जीवन में त्यौहारों से नई उमंग और स्फूर्ति आती है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत बनती है। धार्मिक आस्था के साथ त्यौहार हमारी परम्परा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इस दीपावली में हम स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।

Next Story