छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश बघेल ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को दी जन्मदिन की बधाई
Nil dhankar
6 Aug 2022 12:18 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू को उनके जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।
ताम्रध्वज साहू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक अनुभवी नेता है। छत्तिसगढ के बेमतरा जिला स्थित पटोरा गाँव के एक सामान्य परिवार में जन्मे ताम्रध्वज साहू औपचारिक शिक्षा के नाम पर हायर सेकेंडरी ही कर सके। वे युवावस्था से ही सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे। उनके राजनीतिक जीवन का आरंभ कांग्रेस कार्यकर्त्ता के रूप में हुआ और वे धीरे-धीरे सफलता की सीढी चढते चले गए।
Next Story





