छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर बधाई
Nil dhankar
5 Feb 2022 9:41 AM IST

x
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर बधाई दी. और कहा - सभी प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। बसंत पंचमी से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं।
यह विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना का भी पर्व है। ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह का संचार लेकर आए, ऐसी मैं कामना करता हूँ।
Next Story





