छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दी जन्मदिन की बधाई

Nil dhankar
3 May 2023 11:47 AM IST
सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दी जन्मदिन की बधाई
x

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, वरिष्ठ एवं अनुभवी कांग्रेस नेता श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके सुदीर्घ, सुखमय जीवन एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करता हूँ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन से पहले सरकार ने पशुपालकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत दुधारू गोवंश के साथ अब दुधारू भैंस का भी बीमा सरकार मुफ्त में करेगी। महंगाई राहत कैंप के तहत मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 40 हजार रुपये तक का बीमा पूरी तरह निःशुल्क होगा। राज्य सरकार के इस फैसले को पशुपालकों की समृद्धि के लिए ऐतिहासिक पहल बताया जा रहा है।


Next Story