छत्तीसगढ़

शिमला दौरे पर जा सकते है सीएम भूपेश बघेल, आज AICC दफ्तर में की बैठक

Nil dhankar
24 July 2022 2:54 PM IST
शिमला दौरे पर जा सकते है सीएम भूपेश बघेल, आज AICC दफ्तर में की बैठक
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक की। मुख्यमंत्री बघेल को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सीनियर अब्जर्वर नियुक्त किया है। बैठक में राजीव शुक्ला, सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि सीएम बघेल मानसून सत्र के बाद ग्राउंड स्तर पर तैयारी देखने शिमला जा सकते है.

दरअसल इसी साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी तैयारी में जुट गई है. कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने सीएम भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश की कमान सौंपी है. इससे पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी और असम विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया था.

Next Story