छत्तीसगढ़

स्व अर्जुन हिरवानी की शोक सभा में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
1 Feb 2022 11:17 AM GMT
स्व अर्जुन हिरवानी की शोक सभा में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल
x

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुरुर पहुंचे हैं। जहां पहुंचकर सीएम बघेल स्व अर्जुन हिरवांनी की शोक सभा में शामिल हुए हैं। साथ ही परिजनों से मुलाकात भी की। अर्जुन हिरवांनी साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष थे। इस शोकसभा में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा भी मौजूद थे। वही बताया जा रहा है कि लंबी बीमारी के बाद कुछ दिनों पहले ही उनका निधन हुआ है। इस शोक सभा मे प्रदेश भार के साहू समाज के लोगों के साथ कई राज नेता भी मौजूद रहे है।

मुख्यमंत्री बघेल ने शोक सभा में उद्बोधन देते हुए भावुक हो गए और उन्होनें कहा कि-पिता का साया उठ जाना ये वही समझ सकता है जिनके सिर से पिता का साया उठ जाता है। अर्जुन हिरवानी ने इंजीनियर के रूप में सेवाएं दी, इसके साथ ही राजनीति सहित धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता रही है। इसके साथ सीएम ने कही कई मंच में अर्जुन हिरवांनी जी के साथ कई तरह की चर्चाएं होती थी। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी अध्यक्ष के कार्यकाल के बीच इस तरह की दुखद घटना हुई।


Next Story