छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश बघेल ने पुलिसकर्मियों से पूछा - 2022 में कितने अपराध दर्ज हुए, पहुंचे थे थाने का निरीक्षण करने
Nil dhankar
24 May 2022 6:06 PM IST

x
दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ांजी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में पुलिसकर्मियों से रोजनामचा, लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा - 2022 में कितने अपराध दर्ज हुए, आरक्षक ने बताया कि इस वर्ष 26 अपराध दर्ज हुए हैं।निराकरण के बारे में भी ली जानकारी। बंदी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। महिला डेस्क और महिलाओं के लिए बने संवेदना कक्ष का भी किया अवलोकन। प्रभारी से दर्ज महिला अपराधों और कार्यवाही की जानकारी ली।
उन्होंने ताला खुलवाकर देखा मालखाना देखा, सीसीटीएनएस की व्यवस्था भी देखी, पूछा - एफआईआर करने के कितने देर बाद होता है ऑनलाइन। मुख्यमंत्री ने थाना परिसर में आम का वृक्ष लगाया, थाना के कर्मचारियों के आग्रह पर साथ में फोटो भी खिंचवाई।
Next Story





