छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल बड़ादेव स्थापना महापूजन कार्यक्रम में पहुंचे

Nilmani Pal
9 Sept 2022 4:42 PM IST
सीएम भूपेश बघेल बड़ादेव स्थापना महापूजन कार्यक्रम में पहुंचे
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत नवगठित सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सकरेली में बड़ादेव स्थापना महापूजन कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे, आदिवासी (गोंड) समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बड़ादेव स्थापना महापूजन कार्यक्रम स्थल पर सेवा समिति फडापेन ठाना (झिरीया) द्वारा सामूहिक रूप से मनमोहक रेलापाटा नृत्य करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत किया गया। रेलापाटा नृत्य आदिवासी समाज द्वारा नवाखाई पर्व के अवसर पर विशेष रूप से किया जाता है। इस नृत्य में गढवा बाजा, ढोल, तुरही, मंजीरा, झांझ बेंजो, निसान, ताशा, डफरा आदि वाद्य यंत्रों का प्रयोग कर समाज के लोगों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाती है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story