छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश बघेल ने की 5 मृतक श्रमिकों के परिवार वालों को 2 - 2 लाख देने की घोषणा
Nil dhankar
15 March 2023 11:35 AM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम वाले 5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देना और गंभीर रूप से बीमार एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
2 लाख देने की घोषणा - सीएम ने ट्वीट कर कहा, महासमुंद जिले के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में कार्यरत 5 श्रमिकों की मृत्यु का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को हिम्मत दे। इस दुःख की घड़ी में उनके परिवारों को ₹2 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा करता हूँ। जिला प्रशासन को गंभीर रूप से बीमार श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Next Story





